फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Officers should solve public problems immediately: Meenakshi Sundaram

चौपाल में उठी जनसमस्याओं का तत्काल निस्तारण करें अधिकारी : मीनाक्षी सुंंदरम

Fri, 23 Jun 2023 05:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Officers should solve public problems immediately: Meenakshi Sundaram
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जयहरीखाल। जयहरीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय सारी मल्ली में आयोजित रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री के सचिव (ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, श्रम एवं नियोजन विभाग) मीनाक्षी सुंदरम ने जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
चौपाल में ग्रामीणों ने सचिव का ध्यान सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि समस्याओं की ओर आकृष्ट कराते हुए उनके निराकरण की मांग की। सचिव ने कहा कि इस तरह की चौपाल/बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से पूर्व में भी समस्याओं का समाधान किया जाता रहा है। जयहरीखाल व लैंसडौन क्षेत्र में पर्यटन काफी तेजी से बढ़ रहा है और यहां अच्छे होम स्टे व होटल बन चुके हैं। क्षेत्र में स्थान चयनित कर पॉकेट पार्किंग बनाए जाने की जरूरत है। कहा कि जयहरीखाल में भी डेयरी ग्रोथ सेंटर बनाया जा रहा है। पहाड़ में दुग्ध उत्पादन और लेमनग्रास में बेहतर संभावनाएं हैं। एप्पल मिशन के तहत छोटे-छोटे कलस्टर भी विकसित किए जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कोटद्वार में बिजनेस इंक्यूवेटर सेंटर का निरीक्षण कर उद्यमियों की समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उदयरामपुर नयाबाद में स्थापित आदर्श मत्स्य तालाब का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यमी वेद गुसाईं को भविष्य में अन्य योजनाओं से जोड़ने का भरोसा भी दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ अपूर्वा पांडे, एसडीएम लैंसडाैन सोहन सिंह सैनी, ब्लाक प्रमुख जयहरीखाल दीपक भंडारी, डीडीओ मनविंदर कौर, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, सीईओ आनंद भारद्वाज, लोनिवि के अधिशासी अभियंता पीएस बिष्ट, स्वजल अधिकारी दीपक रावत, सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी, रेंजर अनुराग जोशी, ग्राम प्रधान नीतू रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed