{"_id":"58580f584f1c1b1e64e39262","slug":"obc-snvrega-future-of-rathion","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी से राठियों का संवरेगा भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी से राठियों का संवरेगा भविष्य
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Mon, 19 Dec 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
पाबौ। राठ क्षेत्र को ओबीसी में शामिल किए जाने से राठी खुश हैं। चोपड्यू के ग्राम प्रधान राम सिंह ने कहा कि राठ क्षेत्र को ओबीसी में शामिल किए जाने की मांग काफी पहले से उठ रही थी। अब जाकर सफलता मिली है। ग्राम प्रधान सरना देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार का फैसला राठ के युवाओं के लिए आगे चलकर काफी मददगार साबित होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत और राठ के बेटे विधायक गणेश गोदियाल को धन्यवाद देते हैं। हुकुम सिंह कठैत, गेंदालाल टम्टा, बालम सिंह कंडारी, नागेंद्र बिष्ट ने राठ को ओबीसी में शामिल करने पर खुशी जताई।
विज्ञापन
उधर, विधायक गणेश गोदियाल ने कहा कि राठ क्षेत्र को ओबीसी में शामिल करने की स्थानीय लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। वे इसके लिए प्रयासरत थे। आज सफलता मिली है। आज का दिन हर राठी के लिए ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि राठ के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
फोटो - टिकट साइज