{"_id":"65678c1949629943eb07c557","slug":"nyay-panchayat-was-the-winner-in-kabaddi-competition-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-297745-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत धामधार रहा विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत धामधार रहा विजेता
विज्ञापन
जीआईसी रिखणीखाल में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ के पहले दिन अंडर-14 बालक बालिका वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत धामधार विजयी रहा।
खेल महाकुंभ का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मनोहर देवरानी ने किया। इस मौके पर आयोजित 60 मीटर दौड़ में ज्योति, 600 मीटर दौड़ में सिमरन ने प्रथम स्थान पाया। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में न्याय पंचायत ढाबखाल विजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता बालक वर्ग में न्याय पंचायत धामधार ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर बीडीओ नरेश सुयाल, बीईओ अजय कुमार चौधरी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी इमरान, ग्राम प्रधान मोहित, जिला पंचायत सदस्य शालिनी बलोधी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन खेल समन्वयक पंकज सिंह रावत ने किया।