फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Number of corona infected reached 36, UP check post increased checking

36 पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, यूपी चेकपोस्ट बढ़ी चेकिंग

Fri, 02 Apr 2021 07:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Number of corona infected reached 36, UP check post increased checking
कण्वनगरी कोटद्वार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 36 के पार पहुंच गई हैं। इनमें 26 लोग जहां बेस अस्पताल में भर्ती हैं, वहीं चार संक्रमितों का कौड़िया कोविड केयर सेंटर में उपचार चल रहा है। छह अन्य लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। शुक्रवार को पांच नए लोगों में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट मिलते ही उनकी संपर्क सूची खंगाली जा रही है। किशनपुर क्षेत्र में छुट्टी पर आए एक बीएसएफ जवान को होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी और दुगड्डा ब्लाक के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शैलेंद्र बड़थ्वाल ने बताया कि यूपी बार्डर के कौड़िया चेकपोस्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की संख्या बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चेक पोस्ट पर 180 लोगों की आरटीपीसीआर सैंपलिंग की गई हैै। हर रोज दिल्ली समेत मैदानी इलाके से आने वालों लोगों पर नजर रखी जा रही है। बेस अस्पताल के पीएस डा. वीसी काला ने बताया कि 26 कोरोना संक्रमितों को बेस अस्पताल में भर्ती कर उपचार चल रहा है। उधर नगर निगम के आयुक्त पीएल शाह का कहना है कि निगम की ओर से शहर के संवेदनशील क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का काम तेज कर दिया गया है। बताया कि तहसील मुख्यालय को भी सैनिटाइज कर शुक्रवार को बंद रखा गया है। दिल्ली समेत मैदानी इलाके से आने वालों लोगों की सूचना संबंधित विकासखंडों के नोडल अधिकारियों को भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed