फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NSS volunteers took out a rally to make people aware

Kotdwar News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

Mon, 01 Dec 2025 04:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Mon, 01 Dec 2025 04:15 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers took out a rally to make people aware
कोटद्वार। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल और राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस पर क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

रिखणीखाल महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती की अध्यक्षता एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भारती के संचालन में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को एड्स जागरूकता से संबंधित एक लघु फीचर फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम के समापन पर स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में जन जागरूकता रैली निकाल लोगों को एड्स से बचाव का संदेश दिया। रैली में प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी व स्वयंसेवक शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी में महाविद्यालय यूथ रेडक्रास समिति एवं महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना की देखरेख में एड्स जानकारी, जागरूकता एवं समाधान विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। डाॅ. अनुराग शर्मा की देखरेख में प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में टीम ए की आकृति, रोहित, हिमेंद्र व सोनिया ने प्रथम, टीम सी के मयंक, प्रज्ज्वल, दिव्यांशु व विनीत ने द्वितीय, टीम बी के प्रतिभागी अनुष्का, मनीषा, संतोषी और रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डिस्कवर उत्तराखंड के प्रभारी अंबेश पंत ने विचार रखे। एनएसएस प्रभारी डाॅ. गीता रावत शाह, रेडक्रास प्रभारी डाॅ. इंदु मलिक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed