फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Now people get enough water

अब लोगों को मिलेगा पर्याप्त पानी

Sun, 14 Aug 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sun, 14 Aug 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Now people get enough water
राजनीति - फोटो : अमर उजाला
कोटद्वार। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने काशीरामपुर मल्ला में 173.24 लाख रुपये की लागत से निर्मित नलकूप का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।  
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि काशीरामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंख्या के बढ़ते दबाव के चलते लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा था। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 173.24 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर नलकूप का निर्माण करवाया है। इस नलकूप को आवश्यकता अनुसार पानी की कमी वाले क्षेत्रों से जोड़ दिया जाएगा ताकि सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी मिल सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जमीनों के आसमान छूते भाव के कारण आज के समय में लोग सार्वजनिक विकास के लिए एक इंच भूमि देने के लिए तैयार नहीं होते, लेकिन माहेश्वरी परिवार ने नलकूप निर्माण के लिए भूमि दान देकर समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इसके लिए उन्होंने माहेश्वरी परिवार का आभार जताया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि पहले यह योजना पचास हजार तक की थी, लेकिन अब इसका आकार बढ़ाते हुए 1.75 लाख रुपये तक कर दिया गया है। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, दुगड्डा के ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, राज्य मंत्री सुनीता बिष्ट, विजय माहेश्वरी, आत्माराम गोयल, गिरिराज हिंदवाण, महावीर सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, रामशरण शर्मा, दिनेश रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत व लाजपत राय भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपन नेेगी कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
कोटद्वार। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रूपन नेगी को प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य द्वारा रूपन नेगी को भेजे नियुक्ति पत्र में पार्टी की रीति नीति पर चलने और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed