{"_id":"617ff2e6c58c3f74c534c71b","slug":"now-firecracker-shops-will-be-set-up-in-devi-road-pragati-maidan-kotdwar-news-drn395029032","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब देवी रोड प्रगति मैदान में लगेंगी पटाखे की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब देवी रोड प्रगति मैदान में लगेंगी पटाखे की दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रशासन ने ग्रास्टनगंज दशहरा मैदान के शहर से दूर होने के कारण अब पटाखे की दुकान देवी रोड पर प्रगति मैदान में लगाने का निर्णय लिया गया है।
दीपावली पर पटाखों की दुकानों से होने वाले खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बाजार क्षेत्र में दुकानों को लगाने की अपेक्षा ग्रास्टनगंज स्थित दशहरा मैदान में पटाखों की दुकान लगवाने का निर्णय लिया था। व्यापारियों ने ग्रास्टनगंज को दूर बताते हुए प्रशासन से बाजारी क्षेत्र में उन्हें स्थान उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। प्रशासन के कई बार समझाने के बाद भी व्यापारी नहीं माने। इसपर व्यापारियों की नाराजगी को देेखते हुए प्रशासन ने देवी रोड पर जलनिगम स्टोर के पास प्रगति मैदान में पटाखे लगाने के लिए अग्निशमन अधिकारी को जांच के लिए भेजा। अग्निशमन अधिकारी की रिपोर्ट सही पाए जाने पर प्रशासन ने देवी रोड पर पटाखे की दुकान लगाने की हामी भर दी है।
देवी रोड के प्रगति मैदान में पटाखों की दुकान लगाने के लाइसेंस जारी किए गए हैं। मैदान में 40 दुकानें लगाने का स्थान बनाया गया है। 40 लाइसेंस जारी करने के बाद आगे पटाखे की दुकान के लिए स्थान उपलब्ध कराने पर विचार किया जाएगा।
- अनिल कुमार जोशी, सीओ कोटद्वार