{"_id":"5887897f4f1c1bbb7ecf514e","slug":"nota-rural-use-would-syalinga","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्यालिंगा के ग्रामीण करेंगे नोटा का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्यालिंगा के ग्रामीण करेंगे नोटा का प्रयोग
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यमकेश्वर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत वर्षों से अटके घराट-मुंडला मार्ग पर काम शुरू नहीं होने से नाराज ग्राम पंचायत स्यालिंगा के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव में मतदान के दौरान एबीएम मशीन में नन ऑफ द एबव (नोटा) का प्रयोग करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति के बैनर तले ग्राम पंचायत स्यालिंगा में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने राजनीतिक दलों पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कितनी सरकारें आई और गईं, लेकिन उन्हें सड़क स्वीकृत होने के बावजूद आज तक सड़क सुविधा लाभ नहीं दिया गया। यही नहीं, उनके क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा भी नहीं दी गई है। ग्रामीणों को डाक्टर तक पहुंचने और बाजार आने के लिए नौ किमी का जंगली रास्ता तय करना पड़ता है। हर बार चुनाव में नेता आते हैं, उन्हें सड़क से जोड़ने की बात करते हैं, लेकिन जीतने के बाद गायब हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें अब किसी भी राजनीतिक दल पर विश्वास नहीं रह गया है, इसलिए वे अपने अधिकारों का प्रयोग कर मतदान के दिन एबीएम मशीन में नोटा का बटन दबाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, धीरज सिंह रावत, गजे सिंह रावत, सोहन सिंह, विक्रम सिंह नेगी, बुद्धिराम, संतन सिंह, संतोष सिंह, संदीप सिंह, सतेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, रविंद्र सिंह, जंगबहादुर सिंह, मेहरबान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-फोटो