फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Not even afford a rainy asphalt found

एक बरसात भी नहीं झेल पाया डामर

Thu, 11 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Thu, 11 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी। खिर्सू-खेड़ाखाल मोटर मार्ग में तीन महीने पहले हुआ डामरीकरण उखड़ गया है। चार करोड़ 72 लाख की धनराशि से निर्मित इस मोटर मार्ग का डामर एक बरसात भी नहीं झेल पाया। ग्रामीणों का कहना है कि 16 किलोमीटर तक डामर हुए इस मोटर मार्ग पर सरकारी धन की बंदरबांट हुई है। डामर की गुणवत्ता ऐसी है कि वाहनों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य की जांच करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से महज 25 किलोमीटर की दूरी पर पर्यटक स्थल खिर्सू स्थित है। जून महीने में पीएमजीएसवाई श्रीनगर ने खिर्सू बैंड से मोल्ठा बाजार तक 16 किमी तक इस मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया गया। 472.85 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह मोटर मार्ग एक बरसात भी नहीं झेल पाया है। इस मोटर मार्ग की स्थिति ऐसी हो गई है कि पता नहीं चल रहा कि यहां कभी डामर भी हुआ। क्षेत्रवासी महादेव बहुगुणा, राजूलाल, दिनेश, गजेंद्र सिंह, भागवत सिंह व देवेंद्र सिंह आदि का कहना है कि कार्यदायी संस्था ने पुराने डामर को उखाड़कर उसी को दोबारा सड़क पर बिछा दिया। इसके चलते सड़क का ब्लैक टॉप बेहद कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं हुई हैं। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने गुणवत्ता को ताक पर रखकर कार्य किया है। एक किलोमीटर पर कहीं 16 तो कहीं 5-5 स्कवर बना दिए। सड़क के किनारे नालियों का निर्माण तक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

इस मोटर मार्ग पर स्थित पंय्यापाली, बुदेशु, पोखरी, मंगलाकोटी, गौली, भंडाई, चोराकंडी, मोल्ठा, घारखोला, खेड़ाखाल, खांखरा समेत दर्जनों गांव के लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग में बेतरतीब फैली रोड़ी से वाहन रपट रहे हैं। कई बार वाहन पंचर भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य की जांच करने की मांग उठाई है।

भारी बरसात के चलते डामर उखड़ गया है। बरसात रुकने के बाद इस पर फिर से कार्य किया जाएगा
  -मनोज कुमार अधिशासी अभियंता पीएचजेएसवाई श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed