{"_id":"6ac4e9ce457ef572b10fc1eb","slug":"noidas-roadways-bus-service-has-been-suspended-for-a-week-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127143-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: एक हफ्ते से बंद पड़ी है नोएडा की रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: एक हफ्ते से बंद पड़ी है नोएडा की रोडवेज बस सेवा
Tue, 06 Oct 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। रोडवेज डिपो प्रशासन गिने-चुने प्रमुख रूट की एकल बस व्यवस्था को भी नियमित नहीं रख पा रहा है। नोएडा की बस सेवा गत एक सप्ताह से प्रभावित होने से यात्री परेशान हैं और नोएडा डिपो की बस को इसका व्यापक लाभ पहुंच रहा है।
कोटद्वार रोडवेज डिपो से रोजाना सुबह 10:30 बजे नोएडा के लिए बस संचालित की जाती है। नोएडा से यही बस वापसी करती है और फिर अगले दिन पुन: रूट पर जाती है। तकनीकी कारणों से डिपो प्रशासन द्वारा नोएडा की बस का संचालन रद्द किए जाने पर रूट पर दूसरी बस नहीं होने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है।
मंगलवार को भी बस संचालित नहीं की गई। नोएडा और उसके आसपास जाने वाले लोग नोएडा डिपो की बस से रवाना हुए। विगत एक सप्ताह से कोटद्वार डिपो की नोएडा के लिए बस नहीं चलने से यात्री परेशान हैं। नोएडा के अलावा कुछ अन्य प्रमुख रूट पर संचालित होने वाली एकल बस के संचालन में अक्सर रुकावट होने से भी यात्रियों को भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं, एआरएम अनुराग पुरोहित ने बताया कि यात्रियों के अभाव के कारण नोएडा रूट की बस का संचालन रोकना पड़ा है। कार्यशाला से सुबह नौ बजे बस को डिपो लाया गया था। एक से डेढ़ घंटे के बीच केवल एक यात्री ही उपलब्ध हो सका। उन्होंने आगामी तीन-चार दिनों में त्योहार और समारोहों के लिए लोगों की आवाजाही शुरू होने से बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना व्यक्त की। प्रयास रहेगा कि सभी रूट पर बसें निर्बाध रूप से संचालित हों।