{"_id":"68fb6b1fda869302f0085185","slug":"nogaon-gram-sabha-won-in-folk-dance-and-folk-song-competition-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-119389-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लोकनृत्य और लोकगीत में नोगांव ग्रामसभा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लोकनृत्य और लोकगीत में नोगांव ग्रामसभा ने मारी बाजी
Fri, 24 Oct 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 24 Oct 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बैजरो। बीरोंखाल ब्लाॅक मुख्यालय में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित लोकनृत्य व लोकगीत प्रतियोगिता में ग्रामसभा नोगांव ने बाजी मारी। बीरोंखाल के ब्लाॅक मुख्यालय में आयोजित युवा कल्याण महोत्सव का उद्घाटन ब्लाॅक प्रमुख नेहा नेगी ने किया। लोक नृत्य व लोग गीत में ग्रामसभा नोगांव ने शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। लोक नृत्य कार्यक्रम में दूसरा स्थान ग्राम सीली व तीसरा स्थान ग्राम मटेला ने प्राप्त किया। वहीं, लोक गीत कार्यक्रम में सीली ने द्वितीय व ककरोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक प्रमुख नेहा नेगी ने महोत्सव में शामिल होने आई टीमों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। सभी लोगों को अपनी संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर टीमों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विजेताओं को ब्लाॅक प्रमुख नेहा नेगी, ज्येष्ठ उपप्रमुख कुलदीप नेगी, खंड विकास अधिकारी जयपाल सिंह पयाल, युवा कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर पुष्पा रावत, बिरगणा के प्रधान कर्नल यशपाल नेगी (से.नि.), भाजपा मंडल अध्यक्ष यशपाल नेगी आदि उपस्थित रहे।