{"_id":"682f584313ff03643504ab09","slug":"no-attention-is-paid-to-the-damaged-chambers-vehicles-are-getting-stuck-pedestrians-are-falling-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-697275-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: क्षतिग्रस्त चैंबरों पर नहीं है ध्यान फंस रहे वाहन, गिर रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: क्षतिग्रस्त चैंबरों पर नहीं है ध्यान फंस रहे वाहन, गिर रहे राहगीर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शहर में कई जगहों पर सड़कों के बीचोंबीच नाले व नालियों पर बने चैंबर जर्जर और क्षतिग्रस्त पड़े हैं। मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक और पैदल राहगीर इन चैंबरों में गिर रहे हैं। कार एवं अन्य छोटे चार पहिया वाहन यहां फंस रहे हैं। वहीं, नाले अवरुद्ध होने से वर्षा जलनिकासी अवरुद्ध हो रही है। नगर निगम क्षेत्र में 40 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां या तो क्रॉस नालियां खुली हैं या फिर उन पर जंगले नहीं पड़े हैं। कई जगह ऐसी हैं, जहां जंगले और चैंबर क्षतिग्रस्त पड़े हैं। वार्डों में ज्यादा आवाजाही हाईवे से सटे क्षेत्रों, बाजार, सार्वजनिक क्षेत्रों में रेलवे स्टेश, रोडवेज बस स्टैंड, अस्पताल, स्कूल कॉलेज आदि जगहों पर हो रही है। इन जगहों पर भी चैंबर, जंगले क्षतिग्रस्त पड़े हैं या फिर ध्वस्त होने की कगार पर हैं। बेस में नाली पर बना लोहे का जंगला आसपास सड़क टूटी होने से बदहाल पड़ा है। रोडवेज बस स्टैंड के सामने सड़क को क्राॅस कर रहे नाले पर बना लोहे का जंगला जर्जर होने के साथ जमीन में धंस चुका है। पास ही नाली का जंगला भी टूटा पड़ा है। गोखले मार्ग पर नाले पर पड़े स्लैब बदहाल हैं। इन बदहाल पड़े चैंबरों और जंगलों में राहगीरों को आवागमन में असुविधा के साथ नालियां भी अवरुद्ध पड़ी हैं। बुधवार शाम वर्षा के दौरान नाला उफनने से रोडवेज बस स्टैंड के बाहर चैंबर पर अनियंत्रित होकर एक स्कूटी गिर गई और एक कार फंस गई। जिन्हें काफी मुश्किल से निकाला गया। वहीं, बाजार आए एक बुजुर्ग गोखले मार्ग पर लड़खड़ाकर गिर गए।