फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   NHM staff performance

एनएचएम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 08 Aug 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Mon, 08 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
NHM staff performance
एनएचएम - फोटो : अमर उजाला

पौड़ी। नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन का बेमियादी आंदोलन सोमवार को सीएमओ कार्यालय में जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न ब्लाकों से एनएचएम के संविदा कर्मी सीएमओ कार्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने वहां से एजेंसी चौक, अपर बाजार होते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकाला। जिलाधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजे ज्ञापन में उन्होंने शीघ्र ही नियमितीकरण की मांग उठाई। इससे पूर्व धरनास्थल पर हुई गोष्ठी में जिलाध्यक्ष डा. पंकज जुयाल, मनीष भट्ट व डा. सागर प्रताप आदि ने सरकार पर कर्मचारी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार से कई बार नियमितीकरण की मांग उठाई गई, लेकिन सरकार कर्मचारियों को झूठे आश्वासनों का लॉलीपॉप थमा रही है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन को समाप्त किया जाएगा। आंदोलनरत कर्मियों को पर्वतीय कर्मचारी व शिक्षक संगठन ने समर्थन दिया है। इस मौके पर सुमन कुुमार, रमेश लाल, विजय सिंह, मनमोहन सिंह, मंजू रावत, नीरज डोभाल, गरिमा, पूनम खत्री, एचपी सिंह, नेहा दनोसी, नरेंद्र गुसाई, प्रदीप रावत, रमेश आर्य, संदीप कुमार, अजय प्रकाश, विधि भंडारी, अभय नेेगी, विजय लक्ष्मी व दीपक सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed