{"_id":"577e8ddc4f1c1b72027fc21f","slug":"ngt-showed-defying-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के निर्देशों को दिखाया ठेंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के निर्देशों को दिखाया ठेंगा
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर क्षेत्र में पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। एनजीटी के निर्देशों के बावजूद बड़े व्यवसायी पॉलिथीन का प्रयोग बंद नहीं कर रहे हैं। प्रशासन की सख्ती केवल ठेली-फड़ वालों तक ही सीमित है।
विज्ञापन
एनजीटी के निर्देशों के तहत शहर में पॉलिथीन और थर्माकोल को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। पालिका प्रशासन की ओर से हर रोज सुबह और शाम को लाउडस्पीकर के माध्यम इसे प्रसारित भी किया जा रहा है, बावजूद इसके बड़े व्यापारी धड़ल्ले से ग्राहकों को पॉलिथीन में ही सामान दे रहे हैं।
विज्ञापन
बड़ी दुकानों में आधा किलो से लेकर 10 किलो तक का सामान पॉलिथीन में दिया जा रहा है, वहीं अधिकांश दुकानों में प्लास्टिक और थर्माकोल की डिस्पोजल सामग्री भी बेची जा रही है। एसडीएम रजा अब्बास का कहना है कि पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन