फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   News agency examining 110 driver's eyes

सड़क सुरक्षा सप्ताह: नेत्र शिविर में 110 चालकों की आंखों का परीक्षण

Sun, 12 Jan 2020 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
News agency examining 110 driver's eyes
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत कौड़िया में आयोजित नेत्र जांच शिविर में चालकों की आंखों की जांच करते च - फोटो : KOTDWAR
सहायक संभागीय परिवहन की ओर से 31वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन कौड़िया चैक पोस्ट पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 110 वाहन चालकों के आंखों की जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारियां देते पंपलेट वितरित किए।
विज्ञापन

रविवार को कौड़िया चैक पोस्ट में आयोजित नेत्र जांच शिविर में बेस अस्पताल के नेत्र सर्जन डॉ दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चिकित्सक टीम ने चालकों के आंखों की जांच की। साथ ही उनका ब्लड प्रेशर भी जांचा। शिविर में कुल 110 वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई और उचित परामर्श दिया गया। एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने चालकों को पंपलेट दिए और वाहनों को धीमी गति से चलाने की बात कही। टीटीओ प्रथम शशि दूबे ने कहा कि सड़क पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे सड़क दुर्घटना आम हो गई है। यदि लोग थोड़ा सी भी समझदारी दिखाएं और नियमों का पालन करें तो दुर्घटना को टाला जा सकता है। उन्होंने चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। इस अवसर पर टीटीओ द्वितीय अभिलाष गैरोला, सतेंद्र राज, हरीश सती, मनोज नेगी, अजय नौडियाल, वरिष्ठ सहायक मनोज पाठक, डॉ नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed