{"_id":"56fea3484f1c1bed33f00107","slug":"need-four-tires-a-tire-was-just-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार टायरों की जरूरत , मिला सिर्फ एक टायर का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार टायरों की जरूरत , मिला सिर्फ एक टायर का पैसा
अमर उजाला/कीर्तिनगर।
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड कार्यालय की जीप नौ महीने से टायर खराब होने से खड़ी है। इससे बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) को शासकीय कार्य के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। हास्यास्पद बात यह है कि साल भर से विभाग चार नए टायरों की मांग कर रहा था, लेकिन मिला सिर्फ एक ही। ऐसे में सवाल उठता है कि एक टायर से वाहन कैसे चल पाएगा।
विज्ञापन
विकास खंड कार्यालय कीर्तिनगर में सरकारी कामकाज के लिए जीप काम नहीं आ पा रही है। पिछले डेढ़ साल से विभाग पुराने टायरों से काम चला रहा थ। टायरों की हालत बहुत खराब होने से मई माह से जीप चलनी बंद हो गई। तब से विकास खंड कार्यालय वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे काम चला रहा है।
विज्ञापन
इधर, बीडीओ बसंती अग्रवाल ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को वाहन की स्थिति के बारे में बता दिया गया है। गत मार्च माह में टायरों के लिए पांच हजार रुपये मिले हैं। इससे सिर्फ एक ही टायर खरीदा जा सकता है। वाहन के चारों टायर खराब हैं। जब तक अन्य तीन टायरों के लिए रुपये नहीं मिलते हैं, तब तक जीप नहीं चल सकती। इधर, मुख्य विकास अधिकारी डा. मोहम्मद इकबाल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस वित्तीय वर्ष में टायरों के लिए बजट की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन