{"_id":"6ae9bfa9c35921c83101a237","slug":"navyug-mkvn-baluni-and-scholars-academy-in-the-semi-finals-kotdwar-news-c-49-1-kdr1001-127810-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नवयुग, एमकेवीएन, बलूनी और स्कॉलर्स एकेडमी सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नवयुग, एमकेवीएन, बलूनी और स्कॉलर्स एकेडमी सेमीफाइनल में
Tue, 03 Nov 2026 04:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 03 Nov 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। आईएचएमएस की ओर से गढ़वाल राइफल्स के संस्थापक लॉट सूबेदार बलभद्र सिंह नेगी की स्मृति में अंतरविद्यालयी एवं अंतरमहाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबलों के बीच नवयुग पब्लिक स्कूल, एमकेवीएन स्कूल, बलूनी पब्लिक स्कूल और स्कॉलर्स एकेडमी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आईएचएमएस के खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के प्रबंध निदेशक बीएस नेगी ने किया। उद्घाटन मुकाबले से पहले बीएस नेगी और कार्यकारी निदेशक अजय राज नेगी ने टीसीजी पब्लिक स्कूल और बलूनी पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों से परिचय किया। दोनों टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में बलूनी स्कूल की टीम जीती।
इसके बाद हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में नवयुग पब्लिक स्कूल ने श्रीगुरु राम राय पब्लिक स्कूल को लगातार दो सेट में हराया। एमकेवीएन ने डेफोडिल्स की टीम को तीन सेट में पराजित किया। वहीं, बलूनी स्कूल की टीम ने राइजिंग सन और स्कॉलर्स एकेडमी ने डीएवी स्कूल की टीम को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
सेमीफाइनल में नवयुग पब्लिक का मुकाबला एमकेवीएन और बलूनी पब्लिक स्कूल का मुकाबला स्कॉलर्स एकेडमी से होगा। इससे पहले सहायक प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र जगवान, अनुराग सेमवाल और वीरेंद्र आर्य ने कमेंट्री की। जनसंपर्क अधिकारी नरेश थपलियाल आदि मौजूद रहे।