फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   nanghat paijal yojna effected

हड़ताल से नानघाट पेयजल योजना प्रभावित

Fri, 18 Dec 2015 09:26 PM IST
पौड़ी
पौड़ी Updated Fri, 18 Dec 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
जल निगम के कर्मचारियों की हड़ताल का पौड़ी  शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए बनी नानघाट योजना पर असर दिखने लगा है।  इस योजना के मेन टैंक में नानघाट गदेरे से पानी की पंपिंग नहीं हो पा रही है जिससे इस योजना से पौड़ी में नाममात्र  का ही पानी पहुंच पा रहा है।  
विज्ञापन


जल निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बृहस्पतिवार से नानघाट  गदेरे से मैन टैंक में पंपिंग नहीं होने से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही। फिलहाल योजना से मात्र 400 से 500 एलपीएम पानी ही मुख्य टंकी तक पहुंच पा रहा  है जबकि सामान्य दिनों में रोज दो हजार से 22 सौ एलपीएम पानी पौड़ी आ  रहा था। योजना से पौड़ी पानी कम पहुंचने के कारण शहर में पेयजल आपूर्ति  प्रभावित होनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जल संस्थान के अधिशासी अभियंता प्रवीन  कुमार सैनी ने बताया कि योजना से पौड़ी में पानी कम पहुंचने के कारण कई जगहों  पर शुक्रवार को पानी की आपूर्ति कम हो पाई। उन्होंने बताया कि शनिवार से  आपूर्ति व्यवस्था पर इसका ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। जल निगम पौड़ी की निर्माण  शाखा की अधिशासी अभियंता निशा सिन्हा ने बताया कि निगम के कर्मचारियों और  अधिकारियों की हड़ताल के चलते और बिजली की आपूर्ति न होने से पानी पंप नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed