फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Name and photo are wrong in digital ration cards

डिजिटल राशन कार्डों में नाम पता और फोटो भी गलत

Tue, 05 Jan 2021 10:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Name and photo are wrong in digital ration cards
कोटद्वार में गलत फोटो, नाम और पते वाला डिजिटल राशन कार्ड। - फोटो : KOTDWAR
खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग सरकार की महत्वपूर्ण वन कार्ड वन नेशन योजना पर खुद ही पलीता लगा रहा है। लाखों रुपये की लागत से शुरू की जाने वाली योजना की पहली खेप में बने डिजिटल राशन कार्डों में कई खामियां नजर आ रही हैं। जिस कारण हजारों राशनकार्ड उपभोक्ताओं को राशन के लाले पड़ गए हैं।
विज्ञापन

सरकार ने लोगों को पूरे देश में कहीं भी सरकारी सस्ता गल्ला की दुुकान से राशन लेने के लिए लाखों रुपये की बजट से वन कार्ड वन नेशन के तहत डिजिटल कार्ड बनाए थे। कोटद्वार क्षेत्र में 34 हजार राशन उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाए गए। इसके लिए लोगों को नए फार्म भरने के लिए दिए गए थे। लोगों को फार्म पर फोटो लगाकर विभाग को लौटाने थे। करीब सालभर से चली प्रक्रिया के बाद जब डीलरों के माध्यम से लोगों के पास राशन कार्ड आए तो कार्ड में कई खामियां दिखी। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि राशन कार्ड में उपभोक्ता का नाम गलत है, फोटो किसी और की लगा दी गई है, पता भी गलत लिखा गया है। कई कार्डों में तो उपभोक्ता की फोटो ही गायब हो गई है। यहां तक कि राशन डीलर का नाम भी गलत लिख दिया गया है। ऐसे में अब लोगों को वन कार्ड वन नेशन से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

.
वन कार्ड वन नेशन के डिजिटल राशन कार्डों में पाई जा रही गलतियों की जानकारी नहीं है। इसकी जांच की जाएगी। साथ ही लोगों के कार्ड की गलतियों को ठीक कर कार्ड दोबारा बनाया जाएगा। - करन क्षेत्री, आपूर्ति अधिकारी कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed