{"_id":"6925ad97aa3ea99b2a0207d4","slug":"nagina-defeated-chamba-to-win-the-inter-school-basketball-tournament-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-120037-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: चंबा को हराकर नगीना ने जीती अंतर विद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: चंबा को हराकर नगीना ने जीती अंतर विद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता
Tue, 25 Nov 2025 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता के विजेता नगीना की ट
- फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटद्वार। सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में 28 वें फादर कैसियस अंतर विद्यालयी बास्केटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मंगलवार को फाइनल मुकाबले में चंबा को हराकर नगीना ने चैंपियनशिप अपने नाम की। नगीना के सिवेन को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, चंबा के आरव को बेस्ट शूटर, नगीना के चर्चित को बेस्ट फीडर व कोटद्वार के हर्षित ध्यानी को फेयर प्लेयर का खिताब दिया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एएसपी चंद्रमोहन सिंह, बिजनौर डायसिस के अध्यक्ष बिशप विंसेंट नेल्लिया परंबिल ने दीप प्रज्जवलित कर व फादर कैसियस को पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य अतिथि एएसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि छात्रों में संगठित होकर कार्य करने की भावना को बढ़ाना ही खेलों का उद्देश्य होता है। उद्घाटन मैच में चंबा ने चिन्यालीसौड़ की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान 8 लीग मैच व क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद पहसा सेमीफाइनल मैच में चंबा ने जीता। दूसरे सेमीफाइनल मैच में नगीना ने नई टिहरी को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में नगीना ने चंबा की टीम को 20 अंकों से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों ने प्रतिभाग किया। समापन समारोह में बिजनौर डायसिस शिक्षा समिति के निदेशक फादर जॉम्मी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर उत्तराखंड बास्केटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु चमोली, विद्यालय के प्रबंधक फादर जार्ज थेक्कुम चेरिल, प्रधानाचार्य डाॅ. लिंसी वर्गीस टी., बिजनौर डायसिस शिक्षा समिति के निर्देशक फादर जॉमी जोस आदि उपस्थित रहे।