फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Nagarkoti Basra won the Basra Premier League cricket tournament

नगरकोटि बसड़ा ने जीता बसड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
Nagarkoti Basra won the Basra Premier League cricket tournament
रिखणीखाल ब्लॉक के अंतर्गत बसड़ा गांव में चल रही बसड़ा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में नगरकोटि क्लब बसड़ा ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

शुक्रवार को बसड़ा गांव के खेल मैदान में नगरकोटि क्लब बसड़ा और बसड़ा ए की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बसड़ा ए ने निर्धारित 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 80 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी नगरकोटि क्लब बसड़ा ने दो विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द सीरीज अजय को चुना गया। दस दिन तक चले इस मैच में क्षेत्र के चालीस टीमों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह नेगी ने विजेता टीम को इक्कतीस हजार रुपये की नगद धनराशि व ट्रॉफी और उप विजेता टीम को पंद्रह हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान किशोर देवरानी (जुकड़िया), रघुवीर पटवाल (तिमलसैण), विक्रम सिंह नेगी, रतनमणि खंतवाल, बीरेंद्र खनसुली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed