{"_id":"63ceb79fd0147438625993de","slug":"na-kotdwar-news-c-5-1-drn1030-55594-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कण्वाश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा : ऋतु खंडूड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कण्वाश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा : ऋतु खंडूड़ी
विज्ञापन
Iविधानसभा अध्यक्ष और जिलाधिकारी ने कोटद्वार क्षेत्र में किया विभिन्न योजनाओं का निरीक्षणI
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूूड़ी ने डीएम डाॅ. आशीष कुमार चौहान के साथ कण्वाश्रम समेत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर विकास की संभावनाएं तलाशी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। कण्वाश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को विधानसभा अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने कण्वाश्रम के भरत स्मारक, जीएमवीएन गेस्ट हाउस, गाड़ीघाट स्थित कूड़ा डंपिंग जोन, खोह नदी, हेलीपैड, मालन नदी, सुखरो पुल, कौड़िया चेकपोस्ट, सिडकुल सिगड्डी क्षेत्र का निरीक्षण किया। विस अध्यक्ष ने कहा कि राजा भरत की जन्मस्थली कण्वाश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने गाड़ीघाट स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अधिकारी को यहां बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। ग्रास्टनगंज हेलीपैड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। सुखरो पुल मालन नदी के निरीक्षण के दौरान भू-कटाव की समस्या को देखते हुए उन्होंने सिंचाई विभाग से बाढ़ सुरक्षा उपाय करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विस अध्यक्ष ने कौड़िया चेकपोस्ट स्थित गेट का सौंदर्यीकरण करने और इसके निकट राजा भरत की मूर्ति लगाने, सिगड्डी सिडकुल क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता देने , औद्योगिक क्षेत्र में स्थित खाली भवन को उपयोग में लाने के लिए निर्देश दिए। यहां कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाने को कहा। इससे पूर्व विस अध्यक्ष ने लोनिवि गेस्ट हाउस स्थित अपने कैंप कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली।
Iपरीक्षा पर चर्चा में छात्राओं को दिया सफल होने का मंत्रI
जीजीआईसी कलालघाटी में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने छात्राओं को आगामी बोर्ड परीक्षा में सफलता पाने का मंत्र दिया। छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें शीतल ने प्रथम, उत्कर्षा ने द्वितीय और हर्षिता त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर बीईओ अयाजउद्दीन, प्रधानाचार्य पुष्पा धस्माना, डा. मंजू कपरवान, पार्षद मनीष भट्ट आदि उपस्थित रहे।