{"_id":"57e806a44f1c1bf50a573d72","slug":"my-tears-were-spilled-solder-ram-brt","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम -भरत मिलाप देख छलक पड़े आंसू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम -भरत मिलाप देख छलक पड़े आंसू
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Sun, 25 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
RamLeela
- फोटो : amarujala
भाबर के किशनपुर में देवभूमि रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के छठवें दिन रामलीला मंचन में राम का वनवास और राम भरत का मिलाप देख दर्शकों के आसू छलक पड़े।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम आयोजित रामलीला के मंचन में केकई ने राजा दशरथ से दो वचन मांगे। इसमें भरत को राज्याभिशेक और राम को 14 साल का वनवास देने को कहा। पिता के वचनों को पूरा करने के लिए राम-लक्ष्मण और सीता वनवास पर चले जाते हैं।
विज्ञापन
अपने बच्चों को वनवास पर जाते देख दशरथ सदमें में आ जाते है और उनकी मृत्यु हो जाती है। अयोध्या लौटने पर जब भरत को केकई और मंथरा की करतूतो का पता चलता है तो वह राम को लेने वन में जाता है।
विज्ञापन
वन में राम को देखते ही वह फूट-फूट कर रो पड़ते हैं और अयोध्या लौटने का आग्रह करते हैं। राम और विश्वमित्र के के समझाने पर भरत राम की चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौट जाते हैं। इस मौके पर गौरव कुकरेती, गोकुल सिंह नेगी, नारायण सिंह, विकास कुकरेती, रमन तोमर, विजय पाल कुकरेती, राकेश ध्यानी, दिनेश जोशी, देवेंद्र सिंह राणा, आदि मौजूद थे।