{"_id":"62c6fb48fad57d214161c651","slug":"mussoorie-express-and-garhwal-express-should-be-operated-from-kotdwar-kotdwar-news-drn416573815","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी एक्सप्रेस और गढ़वाल एक्सप्रेस का हो कोटद्वार से संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी एक्सप्रेस और गढ़वाल एक्सप्रेस का हो कोटद्वार से संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कोविड महामारी के दौरान लॉकडाउन से अब तक बंद पड़ी दिल्ली और कोटद्वार के बीच चलने होने वाली मसूरी एवं गढ़वाल एक्सप्रेस के पुन: संचालन के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वार्ष्णेय को पत्र भेजा।
उन्होंने पत्र में कहा कि लॉकडाउन से पूर्व कोटद्वार से दिल्ली के लिए दो ट्रेन, जिनमें गढ़वाल एक्सप्रेस एवं लिंक मसूरी एक्सप्रेस का संचालन होता था। लॉकडाउन के दौरान इन रेल सेवाओं का संचालन स्थगित कर दिया गया, जिसका पुन: संचालन अभी तक नहीं हो पाया है। कहा कि इन रेल सेवाओं का संचालन न होने से क्षेत्रवासियों के साथ ही गढ़वाल आने वाले पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि वर्तमान में देशभर में स्थगित की गई रेल सेवाओं को संचालन शुरू हो चुका है, लेकिन कोटद्वार से चलने वाली दोनों रेल सेवाओं का दोबारा संचालन तक शुरू नहीं हो पाया है। वर्तमान में रेल मंत्रालय की ओर से मसूरी एक्सप्रेस का संचालन देहरादून वाया नजीबाबाद होते हुए दिल्ली तक किया जा रहा है। कहा कि नजीबाबाद से 25 किमी की दूरी पर कोटद्वार गढ़वाल के पांच जिलों का एकमात्र रेलवे स्टेशन है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कोटद्वार से मसूरी एवं गढ़वाल एक्सप्रेस का संचालन शुरू करने का आग्रह किया है।