{"_id":"5724dec64f1c1b9934a915d7","slug":"municipality-troubling","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान कर रही पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशान कर रही पालिका
ब्यूरो/ अमर उजाला,कोटद्वार
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने और नए ट्रैफिक प्लान को लागू करने के मसले पर तहसील में बुलाई गई बैठक में व्यापारियों ने नगर पालिका पर अतिक्रमण के नाम पर उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया।
कहा कि पालिका मनमानी पर उतारु हो गई है, जबकि व्यापारी नए ट्रैफिक प्लान को सहयोग दे रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि नया ट्रैफिक प्लान से शहरवासियों को लाभ होगा। एसडीएम ने कहा कि शनिवार रात से नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक सुधारने के लिए स्लाइडिंग डिवाइडर और बैरिकेडिंग लगा दी जाएगी।
एसडीएम जीआर बिनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, नायब तहसीलदार दलीप सिंह नेगी, ईओ अमरजीत कौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग और महामंत्री लाजपतराय भाटिया समेत पालिका सभासदों और अधिकारियों ने चर्चा की। व्यापार मंडल अध्यक्ष और महामंत्री ने अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान करने का मुद्दा उठाया। कहा कि पालिका व्यापारियों को चालान के नाम पर डरा रही है।
विज्ञापन
व्यापारी संजय मित्तल ने पालिका पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि अतिक्रमण के नाम पर दोहरे मानक अपनाए जा रहे हैं। एसडीएम ने उन्हें शांत कराया। सभासद रंजना रावत और माया ध्यानी ने कहा कि ट्रैफिक और अतिक्रमण के मामले पर सभासदों को विश्वास में न लेने का आरोप लगाया। दोनों सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ पर पालिका की बैठक न बुलाने का आरोप लगाया।
एसडीएम ने कोटद्वार में अतिक्रमण के मसले पर हाईकोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका का जिक्र करते हुए झंडाचौक पर लगी महाराज अग्रसेन की मूर्ति केे अन्यत्र शिफ्ट करने का मामला उठाया। बैठक में सभासद विवेक अग्रवाल, विनय भाटिया, इमरान, लता शाह, राकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।