{"_id":"60afb9ca8ebc3eb4e6450d0d","slug":"municipal-corporation-started-preparations-to-deal-with-dengue-and-malaria-kotdwar-news-drn379881597","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम ने की डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम ने की डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारी शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम प्रशासन की ओर से मानसून सत्र में डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। इसके तहत नगर निगम प्रशासन इन दिनों नालियों में जल जमाव की समस्या से निपटने के लिए नालियों की सफाई करा रहा है। फागिंग मशीन से फागिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने डेंगू व मलेरिया के बचाव के लिए सभी तैयारियां करने के निर्देश नगर निगम प्रशासन को दिए हैं। डीएम के निर्देश पर नगर निगम की ओर से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए तैयारियों में जुट गया है। नगर निगम कर्मी सभी 40 वार्डों में नालियों में जल जमाव को रोकने के लिए नालियों में जमा मलबे को निकालकर सफाई की जा रही है। साथ ही नालियों में ब्लीचिंग पाउडर कर छिड़काव किया जा रहा है। फागिंग का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि डेंगू और मलेरिया से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेयर हेमलता नेगी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजने और वायरल फीवर की शिकायत मिलने पर लोगों को जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराने को भी कहा है।