{"_id":"612101eb8ebc3e79da567ff4","slug":"municipal-corporation-many-challenges-before-the-new-municipal-commissioner-kotdwar-news-drn3880610189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम : नए नगर आयुक्त के सामने कई चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम : नए नगर आयुक्त के सामने कई चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम कोटद्वार के नगर आयुक्त पीएल शाह हरिद्वार के लिए रिलीव हो गए हैं। उनके स्थान पर वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी जगदीश कांडपाल को नगर आयुक्त बनाया गया है। वह सोमवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। पीएल शाह ने शनिवार को हरिद्वार में अपर जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। पीएल शाह ने 20 जुलाई, 2020 को यहां कार्यभार संभाला था।
हरिद्वार के लिए स्थानांतरित वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी पीएल शाह एक साल और एक महीने यहां पर रहे। इस दौरान कोरोनाकाल में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को बनाने में उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। नए आयुक्त के सामने भी चुनौतियां कोई कम नहीं हैं। सबसे पहले नगर पालिका के ढांचे पर चल रहे नगर निगम में आधारभूत ढांचा विकसित करने पर जोर देना होगा। इसके अलावा हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहा अतिक्रमण हटाने का कार्य भी अभी अधूरा पड़ा है। पीएल शाह से पहले तक नगर आयुक्त का कार्यभार यहां तैनात एसडीएम के पास रहा है। उनसे पूर्व एसडीएम योगेश मेहरा, मनीष कुमार सिंह, अनिल चन्याल और कमलेश मेहता नगर आयुक्त का कार्यभार अतिरिक्त रूप से देख चुके हैं। पीएल शाह के बाद जगदीश कांडपाल नगर निगम के दूसरे स्थायी नगर आयुक्त होंगे।