{"_id":"633c3e8e5349dd237134b37f","slug":"municipal-corporation-is-not-cleaning-people-are-suffering-kotdwar-news-drn424604870","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम नहीं कर रहा सफाई, लोग भुगत रहे खामियाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने बेस अस्पताल और नगर निगम में बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि दो महिलाओं की डेंगू से मौत के मामले में नगर आयुक्त केएस नेगी से मुलाकात की है। इसके बावजूद डेंगूू को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस दौरान लोगों ने सीएमओ को बताया कि नगर निगम की बैठकों में दूसरे मसलों पर तो चर्चा कराई जाती है लेकिन सफाई और कीटनाशक के छिड़काव जैसे संवेदनशील मसले पर चुप्पी साध ली जाती है।
विज्ञापन
गोविंद नगर में डेंगू बीमारी के बारे में स्व. पूनम थपलियाल के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी लेते स?
- फोटो : KOTDWAR
नगर निगम क्षेत्र में डेंगू से हुई दो महिलाओं की मौत के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने गाड़ीघाट और काशीरामपुर क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें नालियों में गंदगी पसरी होने, पानी इकट्ठा होने और कीटनाशकों का छिड़काव न होने के बारे में बताया। कहा कि नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस पर सीएमओ ने लोगों से अपने आसपास सफाई रखने और फॉगिंग की अपील की। सीएमओ ने बेस अस्पताल और नगर निगम में बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि दो महिलाओं की डेंगू से मौत के मामले में नगर आयुक्त केएस नेगी से मुलाकात की है। बताया कि वह गोविंदनगर में स्व. पूनम थपलियाल के परिवार से भी मिले। बताया कि वह अन्य कई बीमारियों से भी ग्रसित थीं। इसके बावजूद डेंगूू को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। सीएमओ ने गाड़ीघाट और काशीरामपुर क्षेत्र का दौरा कर वहां सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान लोगों ने सीएमओ को बताया कि नगर निगम की बैठकों में दूसरे मसलों पर तो चर्चा कराई जाती है लेकिन सफाई और कीटनाशक के छिड़काव जैसे संवेदनशील मसले पर चुप्पी साध ली जाती है। सीएमओ ने कहा कि जल्द ही पौड़ी लौटकर इस मामले पर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में डेंगू संदिग्ध मरीजों का उपचार चल रहा है। 12 बेड का डेंगू वार्ड भी बनाया गया है। बेस अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट तैयार है। इसके लिए लाइसेंस मिलने का इंतजार किया जा रहा है। लाइसेंस मिलते ही डेंगू के मरीजों का उपचार शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. केए तिवारी, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक बेस अस्पताल कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की फॉगिंग मशीन में तकनीकी खराबी आई हुई है। उसे ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा है। नालियों की नियमित सफाई और कीटनाशकों का छिड़काव कर्मियों के माध्यम से करवाया जा रहा है। - केएस नेगी, नगर आयुक्त कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।