{"_id":"6776c3c5043c8b0f6e07ba88","slug":"municipal-corporation-elections-three-candidates-for-the-post-of-mayor-and-five-candidates-for-the-post-of-councilor-withdrew-their-nominations-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-584574-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनाव: मेयर पद पर तीन व पार्षद पद पर पांच प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनाव: मेयर पद पर तीन व पार्षद पद पर पांच प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के चुनाव के लिए तहसील में चल रही नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन बृहस्पतिवार को नाम वापसी के दिन मेयर पद पर तीन व पार्षद पद पर पांच प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है। अब मेयर पद पर भाजपा, कांग्रेस समेत कुछ 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं 40 वार्डों में पार्षद पद के लिए 168 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।मेयर पद की सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने बताया कि पदमपुर सुखरो निवासी आप पार्टी के उम्मीदवार विनोद रावत, बालासौड़ निवासी निर्दलीय प्रत्याशी गजेंद्र मोहन धस्माना और पश्चिमी झंडीचौड़ निवासी निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रपाल शाह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह रावत, कांग्रेस प्रत्याशी रंजना रावत, यूकेडी प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत, बसपा प्रत्याशी महेश नेगी, निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्रपाल सिंह रावत और गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल चुनाव मैदान में हैं।
उधर, पार्षद पद के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि पार्षद पद के लिए 181 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान आठ प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन पांच प्रत्याशियों वार्ड नंबर चार से आसिफ हुसैन, वार्ड नंबर नौ से महेंद्र अग्रवाल, वार्ड 10 से मुस्कान, वार्ड 16 से शिवानी पटवाल, वार्ड 19 से सुधीर खंतवाल ने अपना नाम वापस ले लिया। पार्षद पद के लिए भाजपा के 40, कांग्रेस के 38, आप के पांच, यूकेडी के तीन व 82 निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।