फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Multipurpose camp held in Kotrisain; 12 complaints resolved on the spot

Kotdwar News: कोटड़ीसैंण में बहुउद्देशीय शिविर, 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

Sat, 17 Oct 2026 05:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 17 Oct 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Multipurpose camp held in Kotrisain; 12 complaints resolved on the spot
कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के कोटड़ीसैंण में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्राप्त सभी 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शिविर में कृषि विभाग की ओर से कृषि यंत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

एक कृषक को चेक, एक लाभार्थी को महालक्ष्मी किट और एक अन्य लाभार्थी को मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत धनराशि का चेक प्रदान किया गया। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट ने कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने विभागों से आपसी समन्वय बनाकर पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील की, ताकि ग्रामीणों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रेनू रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य यशपाल चौहान, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, बीडीओ देवेश पंत, विनोद थपलियाल, शुभम बडोनी और प्रकाश चंद असवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed