{"_id":"581e123d4f1c1bae31439187","slug":"mull-mull-keku-hasni-can-you-o-kulai-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल-मुल केकू हैंसणी छैं तू, हे कुलैं की डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल-मुल केकू हैंसणी छैं तू, हे कुलैं की डाली
ब्यूरो/अमर उजाला,कोटद्वार।
Updated Sat, 05 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में गढ़ महोत्सव में समलौंण नाइट का शुभारंभ करते भाजपा नेता कविंद्र ईष्टवाल, साथ में एसएसपी निवेदिता कुकरेती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ महोत्सव-2016 की सांस्कृतिक संध्या ‘समलौंण’ दर्शकों के लिए यादगार बन गई। कार्यक्रम में अनुराधा निराला, मीना राणा व पम्मी नवल की एक मंच पर एक साथ हुई प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता कविद्र इष्टवाल ने कहा कि संस्कृति को बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। इस तरह के आयोजन से हमारी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
सांस्कृतिक संध्या में ‘मुल-मुल केकू हैंसणी छैं तू, हे कुलैं की डाली... अनुराधा निराला के प्रकृति को समर्पित सुरीले संदेश ने दर्शक दीर्घा को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
गायिका मीना राणा के गीतों ने भी खूब समा बांधा। कन्या भ्रूण हत्या पर प्रस्तुत उनकी मार्मिक प्रस्तुति ने मातृशक्ति को समर्पित सांस्कृतिक संध्या की सार्थकता को द्विगुणित कर दिया। संगीता ढौंडियाल के रंगमते मिजाज ने तो नई पीढ़ी के साथ दर्शक दीर्घा में मौजूद आमजन को भी नाचने के लिए मजबूर कर दिया। जागर गायिका पम्मी नवल के अनुसूया देवी को समर्पित जागर और उनके चर्चित गीत ‘कैन लगाई बड़ुली... को दर्शकों ने सराहा गया।
विज्ञापन
नवोदित गायिकाएं अंजलि मन्यारी और मीनाक्षी मन्यारी के गीतों की भी धूम रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती कुमार की अध्यक्षता में यादगार सांस्कृतिक संध्या समलौंण का आयोजन हुआ। संस्कृतिकर्मी सुनील रावत के निर्देशन में प्रस्तुत नटराज ग्रुप की नृत्य प्रस्तुतियां बेहद आकर्षक रहीं। भातखंडे संगीत महाविद्यालय का जौनपुरी लोकनृत्य खास आकर्षण का केंद्र रहा। महाविद्यालय के शिक्षक नागेंद्र बिष्ट का ढोल वादन-नृत्य प्रभावशाली रहा।
डीपीएमआई की छात्राओं ने भी सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी रतन असवाल व कुलानंद मेमोरियल नेत्र प्रशिक्षण संस्थान के सचिव नृपेश तिवारी का सम्मान किया गया। संचालन अध्यक्ष त्रिभुवन उनियाल व बीना रावत ने किया। कालजयी गीतकार स्व. मथुरा प्रसाद डोभाल की धर्मपत्नी पुष्पा डोभाल को गढ़ कला सांस्कृतिक संस्था की ओर से अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्व. डोभाल की पोती साक्षी डोभाल ने अपने दादाजी की रचना बदरी-केदार का दर्शन कै की, जनम सुफल कैरियाली हे ... गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।