फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   MPs raised issue of drug abuse

सांसदों ने उठाया नशाखोरी का मुद्दा

Sat, 08 Apr 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 08 Apr 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन

केंद्र सरकार के संसदीय कार्यालय मंत्रालय की ओर से गढ़वाल विवि में आयोजित युवा संसद में पहाड़ में बढ़ रही नशाखोरी का मामला उठाया गया। युवा सांसदों ने समाज में बढ़ रही महिला हिंसा, पलायन व शिक्षा के गिरते स्तर पर भी संबंधित मंत्रियों से सवाल पूछे।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में युवा संसद का आयोजन किया गया। यहां संचालित लोक सभा की कार्रवाई के तहत प्रश्नकाल, शून्य काल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विधायी कार्य, विदेशी प्रतिनिधि मंडल का स्वागत, राज्य सभा से संदेश व अंत में सदन स्थगन किया गया।
विज्ञापन


ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान विपक्ष के युवा सांसद लवीश राणा ने स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान युवाओं के बीच बढ़ रही नशे की लत की ओर आकर्षित किया। नेता प्रतिपक्ष शिवानी पांडे ने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब ही नहीं बल्कि उत्तराखंड में भी नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि सरकार ने इस संबंध में क्या कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शून्य काल के दौरान संसद सदस्यों ने महिला हिंसा पर चर्चा की। प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष के सदस्यों ने शिक्षा के गिरते स्तर, पहाड़ में रेल सुविधा, पलायन आदि को लेकर सरकार को घेरा। कार्यक्रम में निर्णायक के तौर पर पश्चिम बंगाल से पूर्व राज्य सभा सांसद ब्रतिनसेन गुप्ता, नोएडा लॉ कालेज डा. कुश कालरा, एमकेपीजी देहरादून की प्राचार्य इंदु मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. जेएल कौल, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. हिमांशु बौड़ाई आदि मौजूद थे। संचालन डा. राकेश ड्योडी ने किया।


छह का फाइनल युवा संसद में चयन
श्रीनगर। युवा संसद में शानदार प्रदर्शन के आधार पर छह छात्रों का चयन किया गया है। इसमें स्पीकर हेमा, रेलमंत्री आदित्य रणावत, विपक्ष की नेता शिवानी पांडे, युवा सांसद रोबिन सिंह, लवीश राणा व ऋषभ शामिल हैं। ये सभी छात्र संसद भवन के जीएमसी बालयोगी कक्ष में होने वाली फाइनल युवा संसद में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed