फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Movement on Laldhang road stalled for three months

लालढांग मार्ग पर तीन माह से आवाजाही ठप

Thu, 08 Oct 2020 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Movement on Laldhang road stalled for three months
चिलरखाल-लालढांग मार्ग की बरसात ने सूरत बिगाड़ कर रख दी है। तीन महीने से मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही ठप है, जिससे यात्री वाहनों की आवाजाही यूपी के नजीबाबाद और नहर वाले रास्ते से हो रही है।
विज्ञापन

बीती पांच जुलाई को हुई भारी बारिश और नदियों के उफनाने से चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग सिगड्डी स्रोत नदी और मेहली स्रोत नदी में अवरुद्ध हो गया था। तब से हरिद्वार और देहरादून का राज्य की सीमा के भीतर से सड़क संपर्क ठप पड़ा है। मार्ग बंद होने से कोटद्वार भाबर के साथ ही लालढांग और चमरिया क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान राज्य की सीमाएं सील होने और मार्ग के भी बंद होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। जीएमओयू के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल का कहना है कि तीन अक्तूबर से कंपनी के वाहन इस मार्ग से चलाने शुरू कर दिए गए हैं, लेकिन सड़क की हालत बहुत खराब है।
विज्ञापन

चिलरखाल-लालढांग 11 किमी वन मोटर मार्ग है। अत्यधिक बरसात से मार्ग खराब हो गया है। सिगड्डी स्रोत में मार्ग को आवाजाही लायक बनाने के लिए प्रस्ताव डीएफओ कार्यालय भेजा गया है। जल्द ही मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्रपाल, रेंज अधिकारी लालढांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed