फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   movement of Pradhans continues

प्रधानों का आंदोलन जारी

Fri, 25 Dec 2015 09:40 PM IST
कोटद्वार
कोटद्वार Updated Fri, 25 Dec 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों को राज्य वित्त की धनराशि न दिए जाने से भड़के ग्राम प्रधानों का ब्लाक और तहसील मुख्यालय पर चल रहा आंदोलन  दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्राम प्रधानों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रधानों के अधिकारों को सीमित करने  पर उतारू हैं जो ग्राम प्रधानों के अधिकारों का हनन है। प्रधानों ने सरकार के खिलाफ तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया और ग्राम पंचायतों को दी जाने वाली राज्य वित्त की धनराशि को जल्द अवमुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह रावत की अगुवाई में प्रधानों ने लगातार दूसरे दिन तहसील मेें प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानों ने प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि राज्य सरकार प्रधानों को बजट न  देकर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास ठप कर रही है। ग्राम पंचायतों को विकास कार्य के लिए मिलने वाली धनराशि पर रोक  लगा दी है। जिसके कारण प्रधानों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा  है। एक तरफ सरकार लोक लुभावनी घोषणाएं कर रही  है, वहीं दूसरी ओर केंद्र  सरकार से पंचायतों के लिए मिलने वाली राशि में 50  प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा घोषित योजनाओं को संचालित करने का आदेश थोप  रही है।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन में डबल सिंह रावत, विनोद सिंह रावत, रेखा रावत, मीनाक्षी रावत, ज्योति रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, बबीता देवी, सुमन रावत, सुनीता देवी, किरन काला, जीना देवी, दीपक पांडे, जगमोहन सिंह रावत, विजयराम, दिनेश गुर्साइं, जमुना देवी, संदीप शाह, इस्लाम अली, जितेंद्र सिंह समेत कई प्रधान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री से मिला प्रधान संगठन
प्रधान संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी से मिलकर अपनी दिक्कत बताई। मंत्री ने प्रधानों की समस्याओं को वास्तविक बताया और उनके निराकरण का भरोसा जताया। कहा कि वह उनकी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed