फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mothers of 37 meritorious students received the Kamala Nehru Award

Kotdwar News: 37 मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को मिला कमला नेहरू पुरस्कार

Thu, 13 Nov 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 13 Nov 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
Mothers of 37 meritorious students received the Kamala Nehru Award
कण्वघाटी/किशनपुर। श्री पृथ्वी विद्या मंदिर झंडीचौड़ उत्तरी में 37 मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य जीआईसी झंडीचौड़ डॉ. सोहन लाल ने किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में विगत वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले 37 छात्र-छात्राओं की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं, खेलकूद प्रतियोगिताओं के सीनियर वर्ग के बालक वर्ग की 400 मीटर की दौड़ में सचिन, हर्षित और आयुष ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रियंका मेहरा, प्रियंका सौंद व तृप्ति ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग के बालक वर्ग में 400 मीटर दौड में जतिन, शिवम और भवदीप एवं बालिका वर्ग में मोनिका, दिव्यांशी व मानसी क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्राइमरी वर्ग की 200 मीटर की बालक वर्ग में लक्की, शिवम और दीपक और बालिका वर्ग में अंशिका, लावन्या एवं रितिका ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अविभावक संघ के अध्यक्ष रामचरण भारद्वाज, प्रधानाचार्य मीनाक्षी नैथानी, प्रबंधक अविकल नैथानी, गिरीश चंद्र नैथानी, दीपक सिंह, महेंद्र सिंह, इंद्रजीत डबराल, विवेकानंद, आरती गौड़, अनीता भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
फोटो समाचार
जारी
दीपक सुयाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed