{"_id":"6af71440708fc9ece0070e35","slug":"mother-and-daughter-killed-father-and-son-injured-as-tractor-overturns-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-128030-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल
Fri, 13 Nov 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 13 Nov 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
भैयादूज पर भागूवाला स्थित ससुराल से कोटद्वार लौट रहा था परिवार
कोटद्वार। नगर की सीमा से सटे चतरूवाला में ट्रैक्टर पलटने से मां-बेटी की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची नजीबाबाद थाना पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। घटना शुक्रवार सुबह नौ बजे की बताई जा रही है।
यूपी के नजीबाबाद थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भाबर क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी दीपक (36) पुत्र स्व. सुभाष सिंह भैया दूज पर अपनी पत्नी सीमा और दोनों बच्चों दिव्यांशु (5) व श्रद्धा (11) के साथ ससुराल भागूवाला (बिजनौर) गया था। शुक्रवार को वापसी में परिवार ट्रैक्टर से घर लौट रहा था।
बताया कि चतरूवाला में कच्चे रास्ते से पक्की सड़क पर आते समय दीपक ट्रैक्टर मोड़ रहा था। इसी दौरान बच्चे ने स्टेयरिंग घुमा दिया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने श्रद्धा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उपचार के दौरान सीमा ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में दीपक और उसके बेटे दिव्यांशु को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर नजीबाबाद थाना पुलिस बेस अस्पताल पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई पूरी कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।