फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   More than 15 crore rupees have been approved for the asphalting of the Dungripath-Chantikhal motorway.

Kotdwar News: डुंगरीपंथ-छांतीखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 15 करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत

Sat, 27 Sep 2025 06:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 06:26 PM IST
सार

श्रीनगर में डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधार के लिए 15 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है। इससे क्षेत्र के लोगों और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। स्थानीय नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया।

विज्ञापन
More than 15 crore rupees have been approved for the asphalting of the Dungripath-Chantikhal motorway.

विस्तार

श्रीनगर। डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेड़ाखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के प्रयासों से 15 करोड़ से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत हुई है। जिसका लाभ श्रीनगर, खिर्सू क्षेत्र एवं रुद्रप्रयाग व चमोली जिले के यात्रा पर आने वाले लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि सिरोहबगड़ में भूस्खलन के कारण रोड बंद होने से इस मार्ग को वैकल्पिक तौर पर उपयोग में लाया जाता है। मार्ग का डामरीकरण व सुधारीकरण होने से लोग इस मार्ग से यात्रा कर सकेंगे। कहा क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करने के उद्देश्य से डुंगरीपंथ–छांतीखाल–खेडाखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण एवं सुधारीकरण के लिए 15 करोड़ से भी अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का कार्य शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा और इसका शिलान्यास भी जल्द किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा मार्ग के सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत कराए जाने पर भाजपा पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पैन्यूली, खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, विधायक प्रतिनिधि रमेश मंद्रवाल, मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह पंवार, कमल रावत, नितिन रावत, योगेश चंद्र और मनीषा बहुगुणा आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed