{"_id":"024a2cbb7875a7ae76eb2306bd73ae88","slug":"mono-train-will-become-the-lainsadaun-rock-garden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैंसडौन में चलेगी मोनो ट्रेन, बनेगा रॉक गार्डन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैंसडौन में चलेगी मोनो ट्रेन, बनेगा रॉक गार्डन
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jan 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी नगर लैंसडौन में कुछ वर्षों में लोग मोनो ट्रेन की सवारी का मजा लेने के साथ ही रॉक गार्डन की सैर का लुफ्त भी उठा सकेंगे।
मोनो ट्रेन की संभावनाओं को तलाशने के लिए गुजरात से 10 सदस्यीय टीम शुक्रवार 29 जनवरी को लैंसडौन पहुंच रही है। टीम योजना का बजट प्रस्ताव भी तैयार करेगी।
छावनी के मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि भुल्ला ताल के निकट रॉक गार्डन बनाने की योजना है।
प्रथम चरण में इस इलाके की कई चट्टानों को चिह्नित कर लिया गया है।
इन्हें आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। इसके लिए पार्क का मैप तैयार कर संबंधित स्थल की सफाई भी शुरू कर दी गई है।
नगर में कई तरह की आकर्षक रॉक हैं, जिन्हें बेहतरीन तरीके से संवारा जा सकता है।
इस दिशा में छावनी परिषद गंभीर है। पर्यटकों को लुभाने के लिए जयहरीखाल के निकट हवा महल के पास कैंट की भूमि पर प्रस्तावित पार्क में मोनो रेल चलाए जाने की भी योजना है।
योजना को हरी झंडी मिलते ही इस दिशा में जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।