फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   MLA Ritu inaugurated Khenduri Drinking Water Scheme

विधायक ऋतु ने किया खेंडूड़ी पेयजल योजना का लोकार्पण

Tue, 08 Dec 2020 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
MLA Ritu inaugurated Khenduri Drinking Water Scheme
यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने द्वारीखाल में नाबार्ड के सहयोग से जिला योजना से एक करोड़ की लागत से निर्मित खेंडूड़ी पेयजल योजना का लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि इस पेयजल योजना से पन्याखेत, मित्र ग्राम, खेंडूड़ी गांव सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। द्वारीखाल ब्लाक में पीएमजीएसवाई के तहत 30 किमी सड़क निर्माण की स्वीकृति भी प्रदेश सरकार ने दे दी है। उन्होंने विपक्ष के भारत बंद को राजनीति से प्रेरित बताया। कहा कि कृषि बिल किसानों के हित में है। इस बिल के लागू होने से मंडियों में बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। बिचौलिए ही होहल्ला मचाकर किसानों को भड़का रहे हैं। इस दौरान जल निगम की अधिशासी अभियंता सरिता गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, महामंत्री नरेश नैथानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखपाल नेगी, विजेंद्र बिष्ट, ग्राम प्रधान कविता देवी, पूर्व प्रधान जयपाल सिंह, विज्जी रावत, सुरजीत राणा, विधायक प्रतिनिधि विनोद जुगरान, सुभाष जुगरान, प्रीतम राणा और गजेंद्र राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed