फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   MLA listened to public problems by doing public relations

विधायक ने जनसंपर्क कर सुनीं जनसमस्याएं

Wed, 21 Jul 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
MLA listened to public problems by doing public relations
यमकेश्वर की विधायक ऋतु भूषण खंडूड़ी ने बुधवार को डाडामंडी क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जमेली व सिराई न्याय पंचायत के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान ग्रामसभा तोली के प्रधान सीमा देवी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय दियूसा का भवन क्षतिग्रस्त हो चुका है। उन्होंने विधायक से विद्यालय का नया भवन बनाने की मांग की। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने संबंधित विभागीय अधिकारी से फोन पर वार्ता कर भवन का निर्माण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने जमेली सिराई सड़क निर्माण, भलगांव में पेयजल समस्या का निराकरण कराने, मलेथा गांव में सड़क निर्माण कराने की मांग की। विधायक ऋतु खंडूड़ी ने ग्रामीणों की मांगों पर जल्द कार्रवाई न करने का भरोसा दिया। उन्होंने न्याय पंचायत जमेली व सिंराई के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन कंडारी, महामंत्री नरेश नैथानी, सुरेंद्र सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, अजीत भंडारी, देवेंद्र बिष्ट, नरेंद्र सिंह, उमेद सिंह, प्रभाकर डोबरियाल, रोशन रावत, परमीत, जसपाल सिंह, गणेश राणा, हरीश रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed