फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mission Club and Kashmiri Club won the league matches

Kotdwar News: मिशन क्लब और कश्मीरी क्लब ने जीते लीग मैच

Sun, 07 Jan 2024 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 07 Jan 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Mission Club and Kashmiri Club won the league matches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीआईसी दुगड्डा में स्व. भवानी सिंह रावत क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
मंजीत और जौंटी बने मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
दुगड्डा। ऑल राउंडर क्लब की ओर से जीआईसी दुगड्डा में चल रही क्रांतिकारी स्व. भवानी सिंह रावत क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को दो लीग मैच खेले गए। टूर्नामेंट में मिशन क्लब व कश्मीरी क्लब ने जीत हासिल की। मंजीत राणा और जौंटी मैन ऑफ द मैच बने।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान हुआ पहला मैच जेएसबी क्लब व मिशन क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिशन क्लब ने निर्धारित 12 ओवर में 92 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएसबी क्लब की टीम 8 ओवर में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मंजीत राणा ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। दूसरा मैच सूर्या क्लब व कश्मीरी क्लब के बीच खेला गया। सूर्या क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 163 रन बनाए जबकि कश्मीरी क्लब ने 2 विकेट पर 12 ओवर में 163 बनाकर जीत हासिल कर ली। जौंटी ने चुने गए। उन्होंने 8 छक्के लगाकर 56 रन बनाए। इस अवसर पर टूर्नामेंट के संयोजक मोहित दुदपुडी, अध्यक्ष अमन, उपाध्यक्ष मुकेश, विजय, सचिव सूरज और लक्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed