फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ministerial personnel expressed anger over delay in promotion

पदोन्नति में देरी पर मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने जताया रोष

Wed, 22 Sep 2021 06:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:38 PM IST
विज्ञापन
Ministerial personnel expressed anger over delay in promotion
उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन की वर्चुअल बैठक में मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों की पदोन्नति संबंधी मांग पर अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सभी विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश पूर्व में जारी किए गए थे। शासनादेश के क्रम में विभिन्न विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, लेकिन स्वास्थ्य निदेशालय स्तर से मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कार्मिकों की पदोन्नतियां बाधित की गई हैं, जिससे कार्मिकों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है। स्वास्थ्य निदेशालय की लेटलतीफी के चलते कई कार्मिक बिना पदोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कहा यदि मांग पर अविलंब कार्रवाई नहीं हुई तो स्वास्थ्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायकों के दौरे के दौरान जिलों में उनका घेराव किया जाएगा। वर्चुअल बैठक में पौड़ी से संजय नेगी, रविंद्र कुमार डोगरा, विनय थपलियाल, सुमन सिंह, मनीष भंडारी, अमित नेगी, मुकुल नेगी, श्रीनगर से जनपद अध्यक्ष भानुप्रताप कुंवर, कुसुम गैरोला, कोटद्वार से जिला सचिव गणेश गौड़, सुनील कुमार भंडारी, संजू नेगी, गुलाब सिंह बर्तवाल, गौरव कुमार, हेमंत रावत, नर सिंह यादव, सुभाष चंद्र आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed