फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mining was expensive to stop, the young man beating.

खनन करने से रोकना पड़ा महंगा, युवक की पिटाई

Mon, 10 Apr 2017 10:26 PM IST
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार Updated Mon, 10 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Mining was expensive to stop, the young man beating.
खननकारियों की पिटाई से घायल युवक परिजनों संग तहरीर देने पहुंचा कोतवाली।

खोह नदी में अवैध खनन करने से रोकना एक युवक को महंगा पड़ गया। खननकारियों ने उसकी जमकर धुनाई कर डाली। घायल युवक के परिवार की ओर से एसडीएम कार्यालय और कोतवाली में तहरीर दी गई है। पीड़ित परिवार व अन्य लोगों ने कहा कि अवैध खनन से बरसात में भूमि कटाव का खतरा बना हुआ है। खननकारी लोगों से मारपीट पर उतारू हो गए हैं।

विज्ञापन


सनेह पट्टी के रामपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद ढौंडियाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार सुबह दो-तीन लोग खोह नदी में खनन करने में जुटे थे। उनके भतीजे दीपक ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो उन्होंने दीपक की जमकर पिटाई कर डाली। कहा कि नदी तट पर गड्डे बनने से बरसात में कटाव का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते वे खननकारियों को ऐसा करने से रोक रहे हैं। अवैध खनन से नदी में एक साइड बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे बरसात में खेती की जमीन और आवासों पर कटाव होने की आशंका बढ़ गई है।टो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed