फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mining people pelted stones at forest personnel

Kotdwar News: खनन कर रहे लोगों ने वन कर्मियों पर किया पथराव

Wed, 29 Mar 2023 08:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:25 PM IST
विज्ञापन
Mining people pelted stones at forest personnel
लैंसडौन के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए गए वन कर्मियों पर पथराव करते हुए एक खनन करने वाले आरोपी ने ने गालीगलौज और मारपीट की। वन कर्मियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


वन आरक्षी संदीप कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1:15 बजे उन्हें मालन नदी के आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध खनन होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते वे वन आरक्षी भूपेंद्र सिंह, अनुराग और वन दरोगा अमित कुमार को साथ लेकर खनन क्षेत्र पहुंचे। वहां पर नीरज रावत ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध खनन करता हुआ पाया गया। उन्होंने उसे रोकते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेंज कार्यालय ले जाने को कहा। जिसपर नशे में धुत नीरज गालीगलौज करते हुए दबंगई पर उतारू हो गया। उसने मारपीट शुरू कर दी और पथराव कर दिया। उन्होंने फोन कर अन्य स्टाफ को भी मौके पर बुला लिया। साथी वन कर्मियों के आने पर उसने विभागीय वाहन पर भी पथराव शुरू कर दिया। जिसमें एक कर्मचारी चोटिल हो गया। इसके बाद सभी वन कर्मी उसे किसी तरह पकड़कर वन चौकी ले आए।
विज्ञापन




कोतवाल मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि वन आरक्षी की शिकायत के आधार पर आरोपी नीरज रावत निवासी गोरखपुर मवाकोट कोटद्वार के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीते वर्षों में हुए वन कर्मियों पर हमले:

- 9 मई, 2018 को वन दरोगा याकूब अली और आरक्षी जगवीर सैनी के साथ मालन नदी में मारपीट।



- 8 अक्तूबर, 2018 को वन आरक्षी जगवीर सैनी के साथ लालपानी वन चौकी में मारपीट वर्दी फाड़ी।

- 8 अप्रैल, 2019 को वन दरोगा याकूब अली के साथ वन क्षेत्र में मारपीट।



- 7 दिसंबर, 2019 को रेंजर एसपी कंडवाल के साथ मालन नदी में खनन कारियों ने मारपीट की।

- 13 फरवरी, 2020 को रेंजर एसपी कंडवाल के साथ मालन नदी में मारपीट और वाहन पर पथराव।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed