फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mini Zoo will be built in Kanvashram

कण्वाश्रम में बनेगा मिनी चिड़ियाघर

Sun, 21 May 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sun, 21 May 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन

किशनपुर/कोटद्वार। डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरों में कण्वाश्रम सर्वप्रमुख है। यह राजा भरत की जन्म स्थली है, इसलिए केंद्र और प्रदेश सरकार कण्वाश्रम के विकास को लेकर योजनाएं बना रही है। वह कण्वाश्रम विकास समिति की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कण्वाश्रम में मिनी चिड़ियाघर और आयुर्वेदिक शोध केंद्र बनाने की घोषणा की है। कहा कि कण्वाश्रम के विकास के लिए उच्च स्तरीय बैठक जून में आयोजित की जाएगी।  रविवार को कण्वाश्रम में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार कमल जोशी ने कहा कि कण्वाश्रम के विकास को लेकर बनने वाली योजनाओं में उत्तराखंड की लोक संस्कृति, स्थानीय वास्तुकला, योग कक्षाओं, कुटीर उद्योगों का ध्यान रखते हुए युवाओं के रोजगार का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

इस अवसर पर समिति की सदस्य आभा डबराल ने काबीना मंत्री के समक्ष कण्वाश्रम में भरत का भव्य स्मारक, कण्वाश्रम-पौखाल पैदल मार्ग को ट्रैकिंग के रूप में विकसित करना, मंदिर परिसर को हर्बल पार्क के रूप में विकसित करना, मालन नदी से कटाव के चलते पुल की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनवाने, जीएमवीएन गेस्ट हाउस के लिए मार्ग का डामरीकरण करवाने, साइनेज लगवाने, संग्रहालय बनवाने जैसे कई सुक्षाव रखे।  गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान शैलेष शैलेंद्र डबराल, वन रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल, सहायक अभियंता एलएस रावत, काजल कुुमार शशिबाला केष्टवाल, मोहन सिंह रावत, सीएम बिंजोला, चक्रधर शर्मा, हरि सिंह रावत व परशुराम आदि मौजूद थे।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed