एससीईआरटी उत्तराखंड की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में सूबे के सभी जनपदों के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, रोल प्ले और पोस्टर चित्रांकन के माध्यम से बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दिया।
रविवार को जीआईसी कोटद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान सीमा जौनसारी, विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध रंगकर्मी रामरतन काला ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते सीमा जौनसारी ने छात्रों की प्रस्तुतियों को शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने विजेता टीमों से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। रंगकर्मी रामरतन काला ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने देश-विदेश और उत्तराखंड की संस्कृति के दर्शन कराने के साथ ही लोगों को जागरूक किया है। एससीईआरटी की डा. ऊषा कटियार ने राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम-2019 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य प्रतियोगिता के तहत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण, मद्य निषेध का संदेश दिया। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ ने प्रथम स्थान पर रहा। निर्णायक मंडल में प्रो. नंद किशोर ढौंडियाल अरुण, रंगकर्मी ओम प्रकाश कबटियाल, डॉ स्वाति नेगी, देव कुमार शामिल रहे। रोल प्ले और पोस्टर चित्रांकन में बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण स्वच्छता, स्वच्छ भारत, किशोरावस्था की चुनौतियां, किशोर-किशोरियों के बीच स्वस्थ संबंध, एड्स, किशोरों से भेदभाव आदि विषयों की ओर दर्शकों का ध्यान आकृष्ट कराया। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एससीईआरटी के अपर निदेशक अजय कुमार नौडियाल, संयुक्त निदेशक प्रदीप रावत, उप निदेशक राय सिंह रावत, प्रोफेशनल सीमेट मोहन सिंह बिष्ट, विवेक चंद्र गुप्ता, बीपी मैंदोली, डा. शशि शेखर मिश्रा, बीडीओ लखपत राज खुगशाल, कार्यक्रम सहसंयोजक/प्रधानाचार्या बृजेश रानी, प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, कार्यक्रम समन्वयक साधों सिंह बिष्ट, मनोरमा ढौंडियाल, चंद्रमोहन असवाल, परितोष रावत, डा. जितेंद्र नेगी, रश्मि रावत, शंकर दत्त गौड़, संजय सिंह रावत, सुधा रावत, अराधना रावत, बीएम ममगाईं, अनूप नेगी, आशा ध्यानी, सुमनलता रावत, राकेश मोहन ध्यानी, संतोष नेगी, कपिल अग्रवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बबीता ध्यानी ने किया।