फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Meeting on 11th to name Lansdowne after General Bipin Rawat

Kotdwar News: लैंसडौन का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर करने के लिए 11 को बैठक

Sat, 09 Sep 2023 06:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Meeting on 11th to name Lansdowne after General Bipin Rawat
लैंसडौन। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर लैंसडौन नगर का नाम रखने के लिए उपजिलाधिकारी लैंसडौन ने 11 सितंबर को तहसील परिसर में विभिन्न संगठनों की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

गत सात अप्रैल को चौबट्टाखाल में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर लैंसडौन का नाम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम से करने की घोषणा के बाद इस आशय का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। इस बीच लैंसडौन का नाम परिवर्तन का कई संगठनों ने विरोध भी किया। अब नाम परिवर्तन को लेकर बुलाई गई बैठक को लेकर एक बार फिर से नगर का माहौल गरमा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पौड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणा को अमली जामा पहनाने के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय को एक पत्र भेजा है। इस क्रम में उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य ने लैंसडौन का नाम देश के पहले सीडीएस के नाम से करने को लेकर सामाजिक, राजनैतिक संगठनों के अध्यक्ष, सचिवों से रायशुमारी के लिए इस बैठक में भाग लेने के लिए पत्र जारी किया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक जौहरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गंभीर सिंह रावत ने बताया कि इस बैठक में शामिल होने के लिए उन्हें प्रशासन की ओर से पत्र मिला है। सवांद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed