{"_id":"58e66c354f1c1b41485b5fd1","slug":"meeters-demanded-license-from-sdm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट कारोबारियों ने एसडीएम से की लाइसेंस दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट कारोबारियों ने एसडीएम से की लाइसेंस दिलाने की मांग
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 06 Apr 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
लाइसेंस नवीनीकरण और नए लाइसेंस बनाने की मांग को लेकर कोटद्वार क्षेत्र के मीट कारोबारियों ने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें अपनी दुकानें चलाने के लिए लाइसेंस देने की मांग की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कोटद्वार के मीट कारोबारी तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने नगर पालिका द्वारा उन्हें लाइसेंस नहीं दिए जाने की शिकायत उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी से की। कहा कि वे कई दिनों से अपने लाइसेंस का नवीनीकरण और नए लाइसेंसों को लेकर नगर पालिका के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन नगर पालिका उन्हें बार-बार आश्वासन देकर टाल रही है। एक सप्ताह से उनकी दुकानें बंद हैं, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
मीट व्यापार से जुड़े कई लोग रोजना काम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं, ऐसे में उनके सामने अनेक समस्याएं पैदा हो गई हैं। उन्होंने शीघ्र लाइसेंस जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी ने नगर पालिका अध्यक्ष और सफाई निरीक्षक को मौके पर बुलाकर जानकारी ली। नगर पालिका अध्यक्ष ने स्लाटर हाउस का पंजीकरण कराने के बाद स्लाटर हाउस के नियमानुसार ही मीट की दुकानों के लाइसेंस दिए जाने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि जो मीट कारोबारी मानकों को पूरा करेंगे, उन्हें ही मीट दुकान के लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
उन्होंने मीट कारोबारियों से अपनी सूची उपलब्ध कराने और अपनी दुकानों को मानकों के अनुरूप तैयार करने की बात कर लाइसेंस जारी करने का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, अशोक पाल, राजू पाल, नावाव उद्दीन, राजाराम पाल, जगदीश पाल, मो. असलम, नवाव अहमद, रामअवतार पाल, सागर पाल, केपी पाल आदि मौजूद थे।