{"_id":"61bf5a87d7ac383c0f3a7fa2","slug":"meenakshi-and-abhishek-did-the-longest-jump-kotdwar-news-drn399244515","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनाक्षी और अभिषेक ने लगाई सबसे लंबी कूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनाक्षी और अभिषेक ने लगाई सबसे लंबी कूद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, रिखणीखाल में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान हुई लंबी कूद प्रतियोगिता में मीनाक्षी और अभिषेक रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीआईसी रिखणीखाल के प्रभारी प्रधानाचार्य अमर नैथानी और प्राचार्य प्रो. मनोज उप्रेती ने किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। नियमित खेल हमारे मानसिक विकास में सहायक होता है। क्रीड़ा प्रभारी महेश चंद्र आर्या ने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया। इस मौके पर हुई 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अभिषेक-मीनाक्षी, अमन-नीतू, नितिन-अंजू, 1600 मीटर दौड़ सौरभ सिंह नेगी, दीपक रावत, नीरज सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में हेमंत, अमन कोटनाला, अजेंद्र सिंह, लंबी कूद प्रतियोगिता में मीनाक्षी-अभिषेक रावत, नीतू-रिषभ जोशी, ईशा-हेमंत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डॉ. अनूप सिंह, डॉ. विपिन पंवार, डॉ. प्रशांत, डॉ. भारती, डॉ. लक्ष्मी जोशी, डॉ. मनोज किशोर नौटियाल, डॉ. सुनील चौहान, मीरा रावत, चम्पा नेगी, कृष्ण कुमार, मुकेश जदली, अनूप सिंह, सतेंद्र, अरविंद, अनिल ध्यानी, योगेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।