{"_id":"61bb611fad4f1662207bca06","slug":"max-fell-into-the-ditch-one-died-kotdwar-news-drn398951149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स खाई में गिरी, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार-पुलिंडा-मथाणा मार्ग पर एक मैक्स खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चालक को खरोंच आई है। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
कोटद्वार-पुलिंडा-मथाणा मार्ग पर कांडई गांव निवासी अर्जुन सिंह (मृतक का भाई) ने बताया कि उसका भाई आनंद सिंह (58) गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे वह किसी काम से कोटद्वार जाने के लिए मथाणा मार्ग पर एक मैक्स में बैठा। मैक्स में वाहन चालक सुरेंद्र और उसका भाई आनंद सिंह ही सवार थे। कुछ देर आगे चलने के बाद अचानक मैक्स अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मैक्स गिरने की सूचना मिलते ही वे ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल आनंद सिंह को बाहर निकाला। जबकि वाहन चालक सुरेंद्र को मामूली खरोंच आई हैं। गंभीर घायल आनंद को बेस अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि सड़क दुर्घटना में आनंद सिंह की मौत हुई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, चार चोटिल
कोटद्वार। बुधवार रात करीब दस बजे कोटद्वार बाजार से आ रही एक तेज रफ्तार कार तिलवाढांग चौकी से पहले कार्बेट रिसेप्शन सेंटर के पास चिल्ड्रन पार्क की दीवार से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चार युवक सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक समेत सभी युवक नशे में धुत्त थे। शहर के रसूखदारों से जुड़ा मामला होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को रफादफा कर दिया। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। उनकी ओर से कोई लिखित सूचना भी थाने को नहीं दी गई।